किशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : किशनगंज लोकसभा, विधानसभा कोर कमेटी, विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक, किये गए मनोनीत।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी ने 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उसी क्रम में पटना में लोकसभा और विधानसभा कोर कमिटी की बैठक आयोजित हुई। जिसमे किशनगंज लोकसभा, विधानसभा कोर कमेटी, विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक, मनोनीत किए गए। बीजेपी जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने दुरभाष पर जानकारी देते हुए बताया की बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, प्रांत संगठन मंत्री भिखूभाई दलसानिया, ओम प्रकाश यादव लोकसभा चुनाव प्रभारी तथा डॉ दिलीप कुमार जायसवाल उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल के द्वारा बैठक का संचालन किया गया। जिसमें पूर्णिया विधायक विजय खेमका को लोकसभा प्रभारी एवं गोपाल मोहन सिंह को लोकसभा संयोजक तथा अधिवक्ता शिशिर दास को सह संयोजक मनोनीत किया गया है। सुशांत गोप ने बताया की बैठक में किशनगंज से जिला प्रभारी मनोज सिंह, लोकसभा प्रभारी विजय खेमका, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, लोकसभा संयोजक गोपाल मोहन सिंह, विधानसभा प्रभारी बिजली सिंह जीवन ठाकुर मौजूद रहे। उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप पात्रा के साथ बैठक में कार्य योजना की तैयारी के साथ साथ किशनगंज लोक सभा को लेकर विशेष चर्चा की गई है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button