ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : अनियंत्रित होकर पलटा डंपर, कोई हताहत नही।

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली थानाक्षेत्र के डे मार्केट रूट पर दस्तूर के समीप एक बेड मिसाइल लदे डंपर ट्रक सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना अहले सुबह की है जब डंपर बेड मिसाइल लेकर डे मार्केट के रास्ते जा रहा था कि तभी दस्तूर के पास अनियंत्रित होकर डंपर पलट गया, हालांकि इस दुर्घटना में चालक और खलासी सुरक्षित है। इस संबंध में मौके पर मौजूद डंपर चालक मो० रफीक ने बताया कि वह अहले सुबह डंपर लेकर डे मार्केट के रास्ते डाकूपारा जा रहा था तभी ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button