किशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भाजयुमो कार्यकर्ता हर जिले में निकालेंगे बाइक रैली, मोदी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की देंगे जानकारी।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, देश के उर्जावान प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा भारत मे विकास और विश्वास के सफलता पूर्वक 8 वर्ष पूरे होने पर पार्टी संगठन द्वारा आयोजित होने वाले सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण पर्व (पखवाड़ा) कार्यक्रम में भाजयुमो बढ़चढ़ कर ना सिर्फ अग्रणी भूमिका अदा करेगी बल्कि आजादी के अमृत महोत्सव मनाते हुए किशनगंज सहित बिहार के प्रत्येक जिलों में 75 घण्टे तक 75 कार्यकताओं द्वारा की विकास तीर्थ (बाइक) रैली निकालेगी। उक्त बातें सोमवार को स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में भाजयूमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकित कौशिक के अध्यक्षता में सेवा सुशासन गरीब कल्याण पर्व के तहत आगामी 1 जून से 14 जून के बीच होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी हेतु आयोजित किशनगंज जिला बैठक को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि बाइक रैली के दौरान विभिन्न पड़ाव पर नुक्कड़ सभा युवा चौपाल लगा कर जहाँ मोदी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी वही युवा मोर्चा प्रत्येक मंडल में 75 घरों में जाकर 75 युवा लाभार्थी के बीच ना सिर्फ संपर्क करेगी बल्कि शक्ति केंद्रों पर डिजिटल योद्धा खड़ा कर केंद्र सरकार के उपलब्धियों व जन कल्याणकारी योजना को हर बूथ और युवा तक पहुँचाते हुए 75 प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित कर संगठन से जोड़ेगी। बैठक में भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष क्षेत्रीय प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि मोदी सरकार 8 वर्षों के कार्यकाल में भारत आर्थिक, सामाजिक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रगति की नई तस्वीर पेश की है। कहा कि मोदी सरकार ने ऐसा कोई भी काम नही किया जिससे देशवासियों को सर झुका कर बात करना पड़े बल्कि देश के मस्तक को पूरे विश्व मे ऊँचा करने का काम किया है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने कहा कि आज के युवा मोर्चा को कल का भाजपा बताते हुए नये भारत का संकल्प से संकल्पित युवा कार्यकर्ताओं को एकजुट हो सरकार के कार्यो को जन जन तक पहुँचाने हेतु संगठन कार्य मे जुटने का आह्वान किया। वही भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंकित कौशिक ने बताया कि आगामी एक पखवाड़े तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों ऐतिहासिक बनाने हेतु सभी मंडलों में कार्यक्रम प्रभारी बनाये गए है और व्यापक संपर्क अभियान चलाने की शुरुआत करने की बात कही। बैठक में भाजपा नगर महामंत्री अरबिंद मंडल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष राहुल साह, वीरेन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button