District Adminstrationताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : वार्षिक खेल कार्यक्रम अंतर्गत राज्यस्तरीय विद्यालय बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी हुए मुजफ्फरपुर रवाना..

DM ने प्रेषित संदेश में खिलाड़ियों को जिले का नाम रौशन करने हेतु उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का दिया संदेश।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, किशनगंज वार्षिक खेल कार्यक्रम 2021-22 अंतर्गत राज्यस्तरीय विद्यालय बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता 2021-22 बालिका आयु वर्ग अंडर 14/17/19 का आयोजन मुजफ्फरपुर जिला में 26 फरवरी से 28 फरवरी 2022 को किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में किशनगंज जिला खेल दल (बैडमिंटन) बालिका सभी आयुवर्ग को शारीरिक शिक्षा (खेल) कार्यालय से विभाग द्वारा निर्धारित खेल पोशाक प्रदान कर शुभकामनाओं के साथ गुरुवार को मुजफ्फरपुर के लिए रवाना किया गया। DM डॉ आदित्य प्रकाश ने अपने प्रेषित संदेश में खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करने हेतु उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया।वही खिलाड़ियों को रवाना करते हुए उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा रंजीत कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और निरंतरता को जिस खिलाड़ी ने आत्मसात कर लिया उसे सफलता पाने से कोई रोक नहीं सकता। एक खिलाड़ी में इन गुणों के साथ-साथ धैर्य और अनुशासन का होना भी बहुत जरूरी हैं। उन्होंने आशा प्रकट किया कि सारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे। विदित हो कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन दिसंबर माह में किया गया था। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से चयन कर जिला खेल दल का गठन किया गया है। बैडमिंटन खेल विधा के प्रत्येक आयु वर्ग में 4 बालिकाओं को जिला खेल दल में भेजा गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button