District Adminstrationताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, के द्वारा मंडल कारा का किया गया निरिक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, गुरुवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, किशनगंज श्री रजनीश रंजन के द्वारा मंडल कारा किशनगंज का निरिक्षण किया गया जिसमें मंडल कारा किशनगंज में स्थापित लीगल एड क्लिनिक के पंजी का निरिक्षण किया गया। उक्त निरिक्षण में रचना कुमारी, जेल विजिटिंग अधिवक्ता एवं आदिल फैसल, जेल विजिटिंग अधिवक्ता उपस्थित थे। मंडल कारा में सजायाफ्ता बंदी जिन्हें पारा विधिक स्वंय सेवक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है के कार्यो का अवलोकन सचिव के द्वारा किया गया तथा प्रतिनियुक्त पारा विधिक स्वंय सेवक को निर्देश दिया गया कि कारा में संसिमित बंदियों से मिल कर उनके वाद में जिनका अधिवक्ता नहीं है उस बंदी का विधिवत आवेदन कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकार को अग्रसारित करेंगें। दिनांक-12.03.2022 को व्यवहार न्यायालय परिसर किशनगंज में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि अलग–अलग क्षेत्रों के पारा विधिक स्वयं सेवकों के साथ सचिव के द्वारा प्रतिदिन बैठक की जा रही है जिसमें पारा विधिक स्वयं सेवकों को आमजनों के बीच राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में प्रचार–प्रसार करने का निर्देश दिया जा रहा है साथ ही व्यवहार न्यायालय, किशनगंज में लंबित वैसे सुलहनीय मामले जिसमें पक्षकारों के बीच समझौता हो चूका है एवं वाद न्यायालय में लंबित है वैसे मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निष्पादन कराने हेतु निर्देश दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button