ताजा खबर

फरक्का जल संधि मुद्दे पर सभी पार्टियां एक मंच पर आएं – शंभू नाथ सिन्हा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद।प्रदेश जद (यू) प्रवक्ता श्री शंभू नाथ सिन्हा ने जारी बयान में बिहार हित में फरक्का जल संधि के मामले में पक्ष-विपक्ष सहित तमाम पार्टियों को एक मंच पर आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा बिहार के हर आम व्यक्ति खासकर किसानों की समस्याओं के साथ जुड़ा है।

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा ने सर्वप्रथम इस मुद्दे पर राज्यसभा में जोरदार तरीके से पहल की उसके बाद दो चरणों में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा के साथ गंगा के तट पर बसे बाढ़ प्रभावित आठ जिलों में ‘नीतीश संवाद’ के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया।
2 नवंबर से तीसरे चरण के ‘नीतीश संवाद’ के माध्यम से चार और जिलों में कार्यक्रम होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी प्रयास का परिणाम है क यह मुद्दा अब जन-जन का मुद्दा बन चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी एवं जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार की तरफ से भी इस मुद्दे पर सकारात्मक पहल की गई है।

उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस संधि का नवीनीकरण करते वक्त बिहार के हितों का पूरा ख्याल रखेगी और राज्य की जरुरतों के मुताबिक उसके हिस्से का वाजिब पानी बिहार को मिलता रहे इसे सुनिश्चित करने का काम करेगी।

 

Related Articles

Back to top button