ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया.

हरिओम प्रसाद:- लातेहार. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, मांडर विधायक बंधु तिर्की व रामगढ़ विधायक ममता देवी का गुरुवार को स्थानीय परिसदन भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया. मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि वे सभी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना में असमय मारे गये किसानों के परिजनों से मिलने जा रहे थे. लेकिन उन्हें पुलिस द्वारा यूपी बॉर्डर में ही रोक दिया गया. उन्होंने आगे कहा कि इस घटना के बाद यूपी की सरकार घबरा गयी है और उन्हें इस घटना के बाद सत्ता जाती दिखायी पड़ रही है. इस कारण उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!