ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : गट्टानी कांपलेक्स तेघरिया में एक निःशुल्क शतरंज प्रतियोगिता में दीपा, निखिलेश, मानव, रिया, एवं रोहित बने विजेता।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में रविवार को स्थानीय गट्टानी कांपलेक्स तेघरिया में संचालित की जा रही एक शतरंज प्रशिक्षण केंद्र ‘किशनगंज चेस एकेडमी’ के प्रशिक्षुओं के बीच एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 2 दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा इस केंद्र के संचालक कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में अपने-अपने विभागों में दीपा दास, निखिलेश दास, मानव तमांग, रिया गुप्ता एवं रोहित गुप्ता चैंपियन बने। वही दूसरे स्थानों पर क्रमश: मानव तमांग, रितिका कुमारी सिन्हा, देव कुमार सोनार, विराट सिंह चौहान, सोना दास, प्रिंस गुज्जर ने जगह बनाई। तीसरे स्थानों पर क्रमशः राधिका पाल, बंदी अवंत, वंश कुमार सिन्हा, दुर्गेश पाल एवं नंदनी दास रहे। इन विजेता खिलाड़ियों को वार्ड संख्या 8 के पार्षद श्रीमती शन्नो देवी गट्टानी ने बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष श्री मनोज गट्टानी एवं श्रीमती गट्टानी ने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास हेतु शतरंज एक बेहतरीन खेल है। इस खेल का अभ्यास निश्चित रूप से सारे बच्चों को करना चाहिए। मौके पर संघ के संयुक्त सचिव सुधांशु सरकार, सहायक सचिव रोहन कुमार, सौरभ कुमार, पायल दास, रूद्र तिवारी एवं अन्य उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button