अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पुर्णिया : SP के निर्देश पर पूर्णिया पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानाक्षेत्रों से हत्याकांड के 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

पूर्णियाँ/धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस कप्तान श्री दयाशंकर के निर्देशानुसार पूर्णिया पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानाक्षेत्रों से हत्याकांड के 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। रुपौली थाना कांड संख्या-113/19 में हत्या और आर्म्स एक्ट के अभियुक्त गणेश पासवान को गिरफ्तार किया गया हैं। वही टीकापट्टी थाना कांड संख्या 64/21 में आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त बमबम कुमार उर्फ बमरी उम्र 22 वर्ष पिता कारू मंडल सा०-सपहा वार्ड नंबर-08 थाना-टीकापट्टी जिला-पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया है जिसे अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावे के.नगर थाना कांड सं०-481/19 का अभियुक्त संतोष यादव को गिरफ्तार किया गया है। यह भी हत्याकांड का अभियुक्त है। जलालगढ़ पुलिस ने भी थाना कांड सं०-33/21 धारा- 302/34 भा०द०वि० के प्राथमिकी अभियुक्त मरान कुरी पति चेतन हेम्बरम सा०-पिपरपांती संथाली टोला को गिरफ्तार किया गया। अनगढ़ पुलिस ने थाना कांड संख्या-22/21 के हत्या का प्राथमिकी अभियुक्त मो० आलम पे०-यूनुस सा०-पीरगाछी थाना-अनगढ़ जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया ह। इस विशेष अभियान के दौरान 03 अजमानतीय वारंटी को के.हाट थाना द्वारा एवं एक स्थाई वारंटी को सरसी थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button