देशब्रेकिंग न्यूज़

श्री पंकज चौधरी ने वित्त मंत्रालय में बतौर राज्य मंत्री कार्यभार संभाला

श्री पंकज चौधरी ने आज यहां वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001IICD.jpg

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –श्री चौधरी 17वीं लोकसभा में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से संसद सदस्य (एमपी) हैं। बतौर सांसद वे वर्तमान में अपना छठा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।तीन दशक से अधिक समय से लोकसेवा में सक्रिय श्री चौधरी गोरखपुर के उप महापौर (डिप्टी मेयर) के पद पर भी रह चुके हैं।

56 वर्षीय श्री चौधरी गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक हैं।

बीते कल, डॉ. भागवत किशनराव कराड भी वित्त मंत्रालय में बतौर राज्य मंत्री शामिल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button