Uncategorized

कृषि बिल के विरोध में राजद का राज्यव्यापी प्रदर्शन।।……

त्रिलोकी नाथ प्रसाद पटना 21 सितम्बर, 2020
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने संसद द्वारा पारित कृषि बिल को किसान विरोधी बताते हुए कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल इस बिल का विरोध करती है और इसके विरोध में आगामी 25 सितम्बर, 2020 को सभी जिला मुख्यालयों पर राजद द्वारा प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बिहार सरकार को किसान और गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि बिहार में 2006 में हीं एपीएमसी बंद कर दिया गया था, जिसका परिणाम यह हुआ कि बिहार सरकार के कुल खाद्यान लक्ष्य का 1 प्रतिषत की भी खाद्यान की खरीद नहीं हो सका। यदि एपीएमसी एक्ट में संषोधन से किसानों को लाभ मिलता तो बिहार के किसानों की सम्पन्नता दिखाई पड़ती। जबकि 2006 के बाद बिहार के किसानों की स्थिति काफी बदतर हो गई है। और किसान खेती छोड़कर बड़ी संख्या में रोजी-रोटी की तलाष में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार कृषि बिल के विरोध में 25 सितम्बर को सभी जिला मुख्यालयों पर पूर्वाहन 11ः30 बजे प्रदर्शन कर इस किसान विरोधी बिल को वापस लेने की मांग की जायेगी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!