अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आरा : दो गुटो मे जमकर चली गोलीबारी दहशत मे आरा शहर..

आरा-भोजपुर/गुड्डू कुमार आरा मे दो गुटों में जमकर गोलीबारी से दहशत फैल गई।घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है।मामूली सी विवाद को लेकर दो गुट आपस मे भीड गये और देखते देखते दोनो ओर से ताबडतोड गोलियों की बौंछार होने लगी।बन्दुके दनदनाने लगी।गोलियों की चित्कार से आसपास के लोग अपने अपने घरों मे दुबक गये।बाजारों भे भगदड मच गई।घटना के संबंध मे बताया जा रहा है कि आरा के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मे मामूली से झगड़े को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी शुरू हो गई।इस बड़ी वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का महौल ब्याप्त है।मिली जानकारी के अनुसार लड़कों में विवाद चल रहा था।कई दिनों से दोनो गुटो में झगड़ा चला आ रहा था उसी को लेकर दो गुट आपस में भीड़ गए।घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची नवादा थाना की टीम मामले की छानबीन मे लग गई।समाचार लिखे जाने तक किसी की जानमाल की क्षति का सुचना नही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button