अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आरा : बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारा चाकु..

आरा-भोजपुर/गुड्डू कुमार आरा मे अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदकर जख्मी कर दिया है।बताया जा रहा है कि व्यवसायी के दोस्त को भी अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।आरा के नगर थाना इलाके मे महाजन टोली नंबर-1 में सरेआम अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को चाकू मार दिया। घटना में व्यवसायी विनय सोनी और उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं।घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।टाउन थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की तलाश जारी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button