ठाकुरगंज : विकास के दावों की खुल रही पोल, नरक जैसी स्थिति में जी रहे लोग

किशनगंज, 19 जून (के.स.)। फ़रीद अहमद, पौआखाली नगर पंचायत के वार्ड-8 में हनुमान मंदिर के सामने वाली गली में जलजमाव ने लोगों की नाक में दम कर दिया है। बारिश रुकने के बाद भी सड़क हफ्तों पानी में डूबी रहती है। इसी कीचड़ भरे रास्ते से रोज स्कूली बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। बुजुर्ग और महिलाएं भी फिसलकर गिरने के डर से घरों में कैद हैं।
तकरीबन सैकड़ो लोगों का प्रतिदिन आवाजाही उक्त सड़क से ही होता है जिसमें अब पूरी तरह जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। तस्वीरों में आप देख पा रहे होंगे कि किस प्रकार से एक युवक घुटने भर पानी में चलकर सड़क पार कर रहे है। लोगों ने इसको लेकर कई बार मांग उठाई और मांग की है कि इसका स्थाई व्यवस्था हो कि जल जमाव सड़क पर ना रहे लेकिन न जाने क्यों अभी तक इसका कोई ठोस उपाय नगर प्रशासन द्वारा नहीं किया जा सका है जिससे अब स्थानीय लोगों में नाराजगी भी झलक रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है की आवागमन में भारी परेशानी होती है यहां तक के गंदे पानी के कारण अब खतरनाक बीमारियां होने की आशंका भी सता रही है।
पौआखाली नगर पंचायत बनने के वर्षों बाद भी उक्त वार्ड में जल जमाव की समस्या को लेकर नगर प्रशासन सवालों के घेरे में हमेशा रहता है? विकास के सारे दावे उक्त वार्ड में आकर फीके पड़ जाते हैं!



