प्रमुख खबरें

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार  ने विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान करने से कई लोगों की जान बचाने में मदद मिलती है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद। यह दिन आपात स्थिति में रक्तदान की व्यापकता,महत्ता और आवश्यकता का प्रतीक है। गंभीर स्थितियों जैसे दुर्घटना, सर्जरी की स्थिति में रोगी की जान बचाने के लिए रक्तदान की आवश्यकता होती है और ऐसे में रक्तदान मरीजों के जीवनदान के लिए एक वरदान सिद्ध होता है। यह दिवस समाज में रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने,स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने और दाताओं के योगदान को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है। इसे पहली बार 2004 में मनाया गया था। विश्व रक्तदाता दिवस 2026 की थीम “मानवता की एक बूँद। रक्तदान करें। जीवन बचाएँ” है। यह थीम रक्तदान के छोटे से कार्य के गहरे प्रभाव और जरूरतमंदों की मदद करने की भावना पर केंद्रित है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!