*दूसरे दिन भी जारी रही आंगनवाड़ी केंद्रों की जांच* अररिया (अब्दुल कैय्युम)।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/जिलाधिकारी अररिया विनोद दूहन के दिशा निर्देश पर जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर सोमवार से जारी जांच अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभुकों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान केंद्रों के नियमित संचालन, सेविका एवं सहायिका की उपस्थिति, 3 से 6 वर्ष के बच्चों की उपस्थिति, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं, टेक होम राशन (THR) के FRS के माध्यम से वितरण, पोषाहार मेनू के प्रदर्शन, बच्चों के लिए तैयार गर्म पके भोजन की गुणवत्ता तथा केंद्र भवन की साफ-सफाई एवं आधारभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी के माध्यम से संचालित सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक ससमय पहुंचने का निर्देश दिये।
निरीक्षण में दोषी पाए जाने पर संबंधित आंगनवाड़ी सेविका, महिला पर्यवेक्षिका एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंदों की व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना रहा।
फ़ोटो

