*पर्यावरण संरक्षण केवल हमरा दायित्व ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है- सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह।*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने समस्त प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “प्रकृति हमारे जीवन का आधार है। स्वच्छ वायु, निर्मल जल, हरित वन एवं जैव विविधता का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता बन गया है।
आइए, इस अवसर पर हम सभी पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करें तथा एक हरित, स्वच्छ एवं सतत् विकासशील बिहार और भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।”
“पर्यावरण की रक्षा, मानवता की सुरक्षा”
आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ।

