राज्य

नई दिल्ली सिविल डिफेंस टीम द्वारा हिट वेव से राहत हेतू गर्मी से जंग

सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम )नई दिल्ली में प्रचण्ड गर्मी, हीटवेव से बचाव, के लिए नई दिल्ली सरकार जिला प्रशासन राजस्व विभाग द्वारा योजना गर्मी से जंग दिल्ली सरकार के संग दिल्ली सिविल डिफेंस संगठन द्वारा संचालित कार्यक्रम में झारखण्ड राज्य के राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को टोपी,अंगवस्त्र से सम्मनित किया गया और विधिवत् इनके हाथों कार्यक्रम सुआरम्भ की गई।

कार्यक्रम का शुआरंभ करते हुए सिविल डिफेंस इस्पेक्टर संतोष कुमार ने अपने हाथों राहगीरो, ओटो रिक्शा चालको, श्रमिको,को टोपी, गमछा वितरण करते हुए ग्लूकोस इलेक्ट्रोल,ओआर एस कि ठंडा पानी का वितरण किया।
मालूम हो,नई दिल्ली में प्रचण्ड गर्मी, हीट वेव से बचाव उसके प्रभाव को देखते हुए दिल्ली सरकार एवं जिला प्रशासन सिविल डिफेंस टिम द्वारा विभिन्न स्थानों पर कूलिंग ज़ोन एवं मोबाइल कूलिंग शेड स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर राहगीरों, रिक्शा चालकों, श्रमिकों एवं अन्य जरूरतमंद नागरिकों के लिए छाया मे बैठने की व्यवस्था, पंखे, ठंडा पानी तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इन कूलिंग ज़ोनों का मुख्य उद्देश्य लोगों को तेज धूप और लू से बचाना है, जिससे हीट स्ट्रोक एवं अन्य गर्मी जनित बीमारियों की घटनाओं को रोका जा सके।

इस अवसर पर नई दिल्ली जिला प्रशासन के साथ सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर कमल शर्मा,मनोज कुमार,अनिल शर्मा श्री सुल्तान खान एवं अन्य स्वयंसेवक सदस्य गण उपस्थित रहे और सक्रियता से सेवाएं दिया ।

सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि भीषण गर्मी के दौरान सामुदायिक सहयोग एवं मानवीय संवेदनाएं ही लोगों की सुरक्षा का सबसे बड़ा आधार हैं।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने दिल्ली सिविल डिफेंस विभाग, जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल लोगों को राहत प्रदान करती है बल्कि मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। अवकाश यात्रा में संतोष कुमार का उपस्थिती की धन्यवाद ज्ञापन सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर कमल शर्मा ने किया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!