ताजा खबरदेशयोजनारणनीतिराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश

नवेंदु मिश्र

इंदौर -डॉक्टर मोहन यादव ने आज इंदौर के सभागार कार्यालय में माननीय सांसद, विधायकों और अधिकारियों के साथ जल आपूर्ति की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि जल संकटग्रस्त वार्डों में विशेष जलापूर्ति योजना प्राथमिकता के साथ लागू करें। निजी एवं नगर निगम के टैंकरों की मिनट 2 मिनट मॉनिटरिंग करें, शासकीय महाविद्यालय छात्रावासों एवं अन्य आवासीय संस्थानों में जल उपलब्धता की विशेष चिंता करें। पाइपलाइन लीकेज तुरंत सुधारे, नल सप्लाई के समय में असमानता एवं विसंगतियों को तत्काल दूर करें। जल चोरी एवं मोटरों द्वारा अवैध रूप से पानी खींचने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करें। सातों दिन 24 घंटे जल नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रतिदिन सुबह एवं शाम समीक्षा करें। जनप्रतिनिधियों एवं नागरिक समितियों के साथ समन्वय करें और इस संबंध में पालन प्रतिवेदन मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!