
नवेंदु मिश्र
राजस्थान – लोकसभा अध्यक्ष ओम ने बिरला कहा कि बूंदी के ग्राम मायजा में ग्राम संपर्क संवाद के तहत ग्रामीणों से संवाद का अवसर मिला। क्षेत्र वासियों ने विकास और जन सुविधाओं से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव साझा किया। हमारी प्राथमिकता है कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचे, हर खेत को सिंचाई का लाभ मिले और गांव में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं लगातार मजबूत हो।
मायजा पंचायत में स्कूल भवन, सड़क, सामुदायिक भवन और अन्य विकास कार्यों पर लगातार काम हो रहा है। साथ ही यह सुनिश्चित करने का प्रयास है, कि पात्र परिवारों तक केंद्र और राज्य सरकार की सभी जल कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने, नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था करने और बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। आपका स्नेह, विश्वास और सहयोग ही विकास की इस यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति है।


