किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : बलिया में अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

किशनगंज,31मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोचाधामन थाना पुलिस ने शनिवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए बलिया गांव से अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। हालांकि पुलिस की छापेमारी के दौरान चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोचाधामन थाना पुलिस को बलिया क्षेत्र में अवैध रूप से बालू ढुलाई किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बलिया गांव में छापेमारी की। इस दौरान अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर बरामद कर जब्त कर लिया गया। पुलिस ने जब्त वाहन को थाना परिसर में सुरक्षित रखा है। कोचाधामन थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर के मालिक एवं चालक की पहचान की जा रही है। मामले की सूचना खनन विभाग को भी दे दी गई है। विभागीय टीम मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से भी ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

फिलहाल पुलिस जब्त ट्रैक्टर के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है तथा अवैध खनन एवं परिवहन से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!