किशनगंज : चेस क्रॉप्स शतरंज प्रतियोगिता में सुरोनोय और धान्वी बने चैंपियन
विभिन्न आयुवर्गों में श्रीजय, सार्थक और अपर्णा ने भी जीते खिताब

किशनगंज,17मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला शतरंज संघ के तत्वावधान एवं उसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी के सौजन्य से रविवार को स्थानीय खेल भवन-सह-व्यायामशाला में निःशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में सुरोनोय दास ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग में धान्वी कर्मकार विजेता बनीं। विभिन्न आयुवर्ग प्रतियोगिताओं में श्रीजय पाल, सार्थक आनंद और अपर्णा शर्मा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शतरंज संघ के वरीय उपाध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष दीप कुमार, राजेश कुमार दास एवं बासुकी नाथ गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शतरंज केवल मनोरंजन का खेल नहीं, बल्कि मानसिक विकास, एकाग्रता और निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला बौद्धिक खेल है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को शतरंज सीखने और खेलने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।
संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं चेस क्रॉप्स अकादमी के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि विभिन्न वर्गों में आयुष कुमार, पलचीन जैन, युवराज साह, अरहान अब्दुर रहमान और सुप्रिती सरकार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं ऋषभ आनंद, जयश्री प्रभा, दिव्यांश दीप, साकेत बियानी एवं विदिशा दास तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में आयुष आनंद, सार्थक अग्रवाल, विवान दे, केशव मित्तल, लक्ष्य सिंह, बृजराज धर, दिव्यांश बियानी, स्वर्णदीप शील, आदित्य राज, नितिन सिंह, आदित्य दीप, दिव्यांका आनंद एवं लावण्या कर्मकार सहित अन्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की गई।
प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को चेस क्रॉप्स अकादमी की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में मुख्य निर्णायक सुधांशु सरकार, सहायक सचिव रौनक कुमार एवं राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



