किशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़
ठाकुरगंज : सड़क चौड़ीकरण और स्टेट हाईवे बनाने की मांग तेज

किशनगंज/ठाकुरगंज,17मई(के.स.)। फ़रीद अहमद, भाजपा जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव ने पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार को आवेदन देकर ठाकुरगंज के जिलेबियामोड़ (एनएच-327ई) से मुरालीगंज (एनएच-31) तक करीब 15 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग की है।
इसके साथ ही किशनगंज–टेढ़ागाछ–ठाकुरगंज–गलगलिया (केटीजी) सड़क मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित कर इसके उन्नयन की भी मांग की गई है।
आवेदन में कहा गया है कि यह मार्ग सीमांचल क्षेत्र के हजारों लोगों के आवागमन, व्यापार, कृषि और सीमा क्षेत्र से संपर्क के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि सड़क की वर्तमान स्थिति जर्जर और संकरी होने के कारण आए दिन जाम व दुर्घटनाओं की समस्या बनी रहती है। जनहित को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।



