केंद्रीय गृह मंत्री ने एनडीआरएफ की आठवीं वाहिनी परिसर में बल के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया

नवेंदु मिश्रा
गाजियाबाद – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गाजियाबाद स्थित एनडीआरएफ की आठवीं वाहिनी परिसर में बल के शहिद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा हो या कोई भीषण हादसा एनडीआरएफ की एक झलक ही देशवासियों के मन में सुरक्षा और भरोसा का भाव भर देती है। इस बल ने अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोगों की जान बचाई है और 9 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम किया है।
इन जांबाज जवानों का साहस और और समर्पण सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमारे सुरक्षा बलों ने बीते 5 वर्षों में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाकर मानवता और पर्यावरण के प्रति अपनी गहरी संवेदनशीलता की अनुपम मिसाल कायम की है। उन्होंने परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया।



