ताजा खबर

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी की द्वितीय पुण्यतिथि पर कुम्हरार स्थित सुशील मोदी स्मृति पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद।उन्होंने कहा कि सुशील कुमार मोदी का सम्पूर्ण जीवन जनसेवा, सादगी, ईमानदार राजनीति एवं बिहार के विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने दीर्घ राजनीतिक जीवन में राज्य के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2005 से 2013 तक उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने बिहार की राजकोषीय स्थिति को संकट से उबारकर अनुशासित वित्तीय सुशासन की सुदृढ़ नींव रखी। लोकसभा, राज्यसभा, विधान सभा एवं विधान परिषद — चारों सदनों के सदस्य रहने का दुर्लभ गौरव प्राप्त कर उन्होंने बिहार की संसदीय परम्परा को समृद्ध किया।

पद्मभूषण से अलंकृत सुशील कुमार मोदी का जीवन इस तथ्य का प्रमाण है कि सत्यनिष्ठा एवं जनकल्याण की भावना के साथ भी सर्वोच्च सेवा की जा सकती है। उनकी कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता तथा संगठन के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उनका व्यक्तित्व,कृतित्व और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!