श्रवण कुमार जनता दल (यू0) विधायक दल के नेता-सह-माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, मेवाड़ के सिसोदिया राजवंश के महान शासक महाराणा प्रताप के जंयती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किये।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होनें चितौड़ की स्वाधीनता और रक्षा के लिए आरावली पहाड़ियों के जंगलों में रहकर ‘‘घास की रोटी खाकर’’ विपरीत और कठिन परिस्थितियों में भी मुगल सम्राट अकबर से युद्ध करते रहे। ‘‘हल्दी घाटी का युद्ध’’ में उनके शौर्य, साहस और पराक्रम इतिहास में अमर हो गया। अपने लोगों की रक्षा के लिए इन्होनें मेवाड़ की धरती के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। तत्कालिन भारत वर्ष के अनेक राजाओं ने मुगल सम्राट अकबर की स्वाधीनता स्वीकार की, लेकिन महराणा प्रताप ने कभी अपने स्वाभिमान को झुकने नहीं दिया। उनका जीवन त्याग, संघर्ष और देषभाक्ति की प्रेरणा देता है।
आगे माननीय मंत्री जी ने कहा है कि महाराणा प्रताप जंयती के अवसर पर हमसबों को संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने देश की एकता, अखंडता संस्कृति की रक्षा तथा अपने जीवन में साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी।



