ट्रैफिक मामलों का भी निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत से किया गया|

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/सिविल कोर्ट पटना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में ट्रैफिक मामलों की सुनवाई के लिए करीब12 साल बाद ज्ञान भवन में कुल 24 बेंच बनाए गए जिसमें ई – चालान से संबंधित मामलों का निपटारा कराया गया, ट्रैफिक मामलों में 50% की राशि माफ किया गया ,वही बिजली से संबंधित पेसू के मामलों के निपटारे के लिए कुल 10 बेंच बनाए गए जहां कंपाउंडिंग अमाउंट जमा करवा कर मुकदमे को सुलह

समझौता के माध्यम से एक दिन में समाप्त कराया गया, इसके अलावा सभी प्रकार के सुलहनीय मामले, पारिवारिक मामले, बैंक ऋण, चेक बाउंस इत्यादि मामलों का भी

निपटारा कराया गया इस अवसर पर पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस श्री संगम कुमार साहू पटना सिविल कोर्ट में आए एवं इस अवसर पर उन्होंने विकलांगों के बीच इलेक्ट्रिक तीन पहिया साइकिल का भी वितरण किया | इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पटना जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

पटना श्री रुपेश देव, सचिव सुश्री ज्योति चंदन सहित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण दिन-रात लगे हुए थे | इस राष्ट्रीय लोक अदालत में शिवानंद गिरि अधिवक्ता जो कई हाई प्रोफाइल मामलों में केस लड़ चुके हैं एवं केवल सच पत्रिका के विधि सलाहकार भी हैं उनका भी बेंच नंबर -2 पर पेसू से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए उनकी ड्यूटी ए डीजे 13 श्री अविनाश शर्मा जी के साथ लगी थी| इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सैकड़ो विवादों का निपटारा हुआ एवं करोड़ों रुपए की राजस्व की बसुली हुई|


