किशनगंज : संगठन विस्तार को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित

किशनगंज,09मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाहबुल अख्तर ने की। वहीं बहादुरगंज विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मसव्वीर आलम एवं सांसद के निजी सचिव एहसान हसन के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मेहदी हसन, अखलाकुर रहमान, वसीम अख्तर, नफीस हैदर, अज़हर अंजुम, मुस्फीक आलम, आलोक कुमार, डॉ. हसन रज़ा, अजमल आलम एवं असद (अरशु) समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।



