*बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने नए मंत्रियों को दी बधाई और शुभकामनाएं, कहा – राज्य के विकास की राह और मजबूत होगी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का समारोह में पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया स्वागत*
*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंत्रिमंडल में शामिल नए सदस्यों पर जताया विश्वास, कहा- विकास और सुशासन की नई ऊँचाइयों पर पहुंचेगा बिहार*
*पटना पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यालय के सामने कृष्ण भक्तों ने किया भजन कीर्तन*
*मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में सरकार विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प को अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे : संजय सरावगी*
*मंत्रिमंडल में सभी समाज को मिला प्रतिनिधित्व : संजय सरावगी*
त्रिलोकी नाथ प्रसाद। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज बिहार मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नए मंत्रियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप सभी जनसेवा से ‘विकसित बिहार’ के लक्ष्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विश्वास जताते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में शामिल सभी सदस्यों का अनुभव और कर्तव्यपरायणता से बिहार के विकास की राह और मजबूत होगी तथा यह प्रदेश विकास और सुशासन में नई ऊँचाइयों पर पहुंचेगा। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए सभी की मंगलकामना की।
उन्होंने कहा कि इस मंत्रिमंडल में अनुभवी नेताओं और युवा जोश की भागीदारी है, तो आधी आबादी को भी उचित प्रतिनिधित्व देकर सम्मान दिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मंत्रिमंडल में समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनधित्व दिया गया है। युवाओं की भागीदारी से नई ऊर्जा मिलेगी।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, “मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में ये सरकार विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाते हुए बिहार को प्रगति, समृद्धि और नए कीर्तिमानों की ऊँचाइयों तक पहुंचाएगी।”
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बिहार मजबूती और विकास के साथ आगे बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्ध है, चाहे वह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार हो या सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार। हम हर तरह से पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, और नया मंत्रिमंडल प्रदेश की तरक्की को तेज़ी से बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेगी।
इससे पहले भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति को उन्होंने ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण बताया। प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने यहाँ पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत किया।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी के पटना पहुंचने पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं और आम लोगों में खासा उत्साह दिखा। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में आम लोग गांधी मैदान पहुंचे और शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने। भाजपा कार्यालय के सामने कृष्ण भक्तों की तरफ से भजन-कीर्तन किया गया। पूरे इलाके में हरे राम, हरे कृष्ण गूंज रहा था।
पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भी लोग मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पटना दौरे पर आज सुबह एयरपोर्ट पहुंचे। उनका काफिला जैसे ही गांधी मैदान की ओर बढ़ा, सड़कों के किनारे खड़े हजारों लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। पटना की सड़कों पर हर तरफ उत्साह का माहौल था। पीएम मोदी इस दौरान लोगों के अभिवादन का जवाब देते रहे, जो उनके लिए सड़कों पर घंटों से इंतजार कर रहे थे।
पटना के आम लोगों ने पीएम मोदी के स्वागत में फूलों की बारिश की। पीएम मोदी जिस रास्ते से गुजरे वहाँ उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके समर्थकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।


