ताजा खबर

*संगठन सृजन साथी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस की अहम बैठक 12 मई को*

*सदाकत आश्रम में जुटेंगे जिलाध्यक्ष, पर्यवेक्षक और वरिष्ठ नेता, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु भी रहेंगे मौजूद

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में आगामी 12 मई 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

बैठक में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों, पर्यवेक्षकों, कनेक्ट सेंटर से जुड़े पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पूरे प्रदेश में ‘संगठन सृजन साथी’ लक्ष्य अभियान को सामूहिक नेतृत्व के माध्यम से धरातल पर उतारना और उसे पूर्ण रूप से सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श करना एवं बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

उन्होंने कहा कि यह बैठक संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई ताकत देने का अभियान है। कांग्रेस पार्टी गांव, पंचायत और समाज के सभी वर्गों तक अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!