झारखण्डरांची

बिशप हार्टमन अकादमी के छात्रों ने मारी बाजी, लिख गये सफलता की कहानी…

 

रांची// बिशप हार्टमन अकादमी के छात्र-छात्राओं ने आईएससी 12 और आईसीएसई-एक्स 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । 30 अप्रैल 2026 को जारी परिणाम में छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह का वक्त था। रिजल्ट आने से पहले कई घरों में बेचैनी थी। कोई मोबाइल पर वेबसाइट रिफ्रेश कर रहा था, तो कोई चुपचाप भगवान का नाम ले रहा था। जैसे ही ISC और ICSE 2026 का रिजल्ट सामने आया, रांची के अरागेट महिलोंग स्थित BHA यानी बिशप हार्टमन अकादमी के बच्चों के चेहरों पर राहत और खुशी एक साथ दिखी। इस बार स्कूल का रिजल्ट 100% रहा। हर बच्चा पास हो गया। बच्चों ने आईएससी 12 और आईसीएसई-एक्स 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने बिशप हार्टमैन अकादमी स्कूल का बल्कि अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया।

ICSE 12 SCIENCE*

ICSE 12 साइंस में प्रथम स्थान ज्योति कुमारी 87.00 प्रतिशत, दूसरे स्थान पर नैतिक कुमार सिंह 83.20% और तीसरे स्थान पर बैजनाथ सिंह मुंडा 82.00 प्रतिशत।

*ICSE 12 COMMERCE *

कृष कुमार 90.20% , दूसरे स्थान पर शिवम श्रीवास्तव 90.00 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर तनुश्री कुमारी महतो 84.70% ।

*ICSE 2026-एक्स*

इससे में प्रथम स्थान सत्य लकड़ा 96% ,दूसरे स्थान पर तनाष उरा़व 95.69 ℅, तीसरे स्थान पर आलोक कुमार महतो 94 80% ,चौथा स्थान पर तेजस्विनी भारती 92.40% पांचवें स्थान पर सुहाना राय 92.00℅ और पांचवें स्थान पर हिमांशु कुमार 92.00% लाकर अपने स्कूल व माता-पिता का नाम रोशन किया।

*प्रिंसिपल ने बच्चों की मेहनत को दिया श्रेय*

स्कूल के प्रिंसिपल फादर ऑस्वाल्ड मढ़ता ने कहा कि 100% परिणाम विद्यालय के छात्र-छात्राओं के मेहनत का फल है।यह सफलता बच्चों की लगन और शिक्षकों के समर्पण का नतीजा है। उन्होंने कहा कि स्कूल का लक्ष्य सिर्फ अच्छे नंबर लाना नहीं, बल्कि बच्चों को अच्छा इंसान बनाना भी है। वही विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!