अपराधकिशनगंजगिरफ्तारीपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में 6.12 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, ऑपरेशन क्लीन ड्राइव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

किशनगंज,22अप्रैल(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, किशनगंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने किशनगंज थाना क्षेत्र से 6.12 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन ड्राइव” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर जिला आसूचना इकाई और किशनगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पानीसाल गांव, वार्ड संख्या 12 स्थित एक किराना दुकान से अमीना खातुन, पति असराउल हक, निवासी पानीसाल, थाना एवं जिला किशनगंज को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान महिला के पास से 24 पुड़िया स्मैक, जिसका कुल वजन लगभग 6.12 ग्राम बताया गया है, बरामद किया गया। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

इस मामले में किशनगंज थाना कांड संख्या 431/26, दिनांक 22 अप्रैल 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 (c) एवं 21 (b) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर स्मैक के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति का भी पता लगाकर उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक सह प्रभारी जिला आसूचना इकाई मो. मुश्ताक, किशनगंज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष निसार अहमद, पु.अ.नि. सोना कुमार, पु.अ.नि. अशोक कुमार सिंह, बीएचजी रानी बेगम, बीएजी ज्योति कुमारी सहित जिला आसूचना इकाई, क्यूआरटी एवं थाना के सशस्त्र बल के पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!