District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, 6953 से अधिक सिलेंडर स्टॉक में

किशनगंज,11अप्रैल(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई है। शनिवार को जिलाधिकारी विशाल राज ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

जिला प्रशासन के अनुसार वर्तमान में जिले में 6953 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी की व्यवस्था भी सामान्य रूप से चालू कर दी गई है, जिससे उपभोक्ताओं को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उपभोक्ता घर बैठे बुकिंग कर सकते हैं और पूर्व की तरह दो से तीन दिनों के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी दी जा रही है।

प्रशासन ने बताया कि शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के बाद तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के बाद पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है। वहीं कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए धावा दल द्वारा नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है।शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जो प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दो पालियों में संचालित हो रहा है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 06456-225152 जारी किया गया है। प्रशासन के अनुसार आज एलपीजी से संबंधित एक शिकायत प्राप्त हुई है।

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!