Uncategorized

दिनदहाड़े बंद घरों का ताला तोड़कर सोने–चांदी के आभूषणों की चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार…

रांची //राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दिनदहाड़े हुए चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय विक्की एवं 22 वर्षीय किशन कुजूर दोनों ही निवासी मोराबादी, नियर पोस्ट ऑफिस, थाना बरियातु, जिला राँची के रूप में हुई है।

रांची के सिटी डीएसपी केवी रमन ने प्रेस वार्ता में बताया की एक अप्रैल को लालपुर थाना में एक बंद घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर राँची के द्वारा कांड के उदभेदन हेतु वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर, राँची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम के द्वारा अनुसंधान के क्रम में CCTV फुटेज प्राप्त किया गया। उक्त फुटेज के आधार पर अज्ञात व्यक्ति का नाम और पता का सत्यापन किया गया तथा छापामारी के क्रम में विक्की कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता स्व० नरेश दास, पता एदलहातु, मोराबादी, नियर पोस्ट ऑफिस, थाना बरियातु, जिला राँची को गिरफ्तार किया गया। फिर इसकी निशानदेही पर कांड में चोरी किए गये सामानों को बरामद किया गया तथा उनके दूसरे साथी किशन कुजूर, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता शनि कुजूर, पता एदलहातु, मोराबादी, रोड नंबर 7, नियर पोस्ट ऑफिस, थाना बरियातु जिला राँची को भी गिरफ्तार किया गया। आगे की पूछताछ के में दोनों आरोपियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

सिटी डीएसपी ने आगे बताया कि विक्की के खिलाफ रांची में पहले से आठ मामले दर्ज हैं, जबकि किशन कुजूर पर एक मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी के सामान बरामद किए हैं, जिनमें पांच पीस चांदी के सिक्के, पायल, बिछिया और 17,296 रुपये नकद शामिल हैं।

(क्या खुलासा किया रांची के सिटी डीएसपी ने) देखे वीडियो…

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!