किशनगंजतस्करों के खिलाफ कार्रवाईपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : कोचाधामन थाना क्षेत्र में 203.76 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, वाहन जब्त

किशनगंज,26मार्च(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोचाधामन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 203.76 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद करते हुए एक वाहन को जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को धनपुरा पुलिस पिकेट को गुप्त सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल से एक वाहन के माध्यम से अवैध विदेशी शराब को छिपाकर बिहार लाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम ने कोचाधामन थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्तान चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया।जांच के दौरान किशनगंज की ओर से आ रही संदिग्ध सफेद रंग की महिंद्रा एक्सयूवी 300 (रजिस्ट्रेशन नंबर WB42BB5390) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में वाहन से विभिन्न ब्रांड की पश्चिम बंगाल निर्मित कुल 203.76 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया।

इस संबंध में कोचाधामन थाना कांड संख्या 182/26, दिनांक 26.03.2026, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा मामले के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है तथा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर फरार अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। साथ ही तस्करों द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति को चिन्हित कर जब्ती की प्रक्रिया भी की जाएगी।

छापेमारी दल में रंजय कुमार सिंह, कोचाधामन थानाध्यक्ष, प्रदीप कुमार, धनपुरा पिकेट प्रभारी, धनपुरा पिकेट के सशस्त्र बल एवं चालक शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस धंधे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!