प्रमुख खबरें
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मैथिली भाषा और साहित्य की अमर विरासत को और अधिक समृद्ध करने वाले वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महेंद्र झा जी की चर्चित कृति ‘धात्री पात सन गाम’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद। दशकों तक शिक्षण और साहित्य-सृजन को एक साथ साधने वाले झा जी ने मिथिला के लोकजीवन, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं को अपनी लेखनी से जिस सजीवता से उकेरा है, वह अतुलनीय है। यह पुरस्कार केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि संपूर्ण मिथिला,मैथिली साहित्य जगत और बिहार के लिए गर्व का अवसर है। मेरी कामना है कि उनकी साहित्य-साधना अनवरत जारी रहे और उनकी प्रेरणादायी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहें।
