ताजा खबर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा एवं नवादा विधि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह, दहेज प्रथा, महिला अधिकार और समानता विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

रजनीश कांत झा/इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और महिला सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करना था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएन मिश्रा ने भारत के संविधान में निहित महिलाओं के अधिकारों और बाल विवाह पर विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय की सचिव श्रीमती कला देवी के साथ कई महिलाओं और छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में डालासा के प्रतिनिधि उमेश्वर प्रसाद, उपप्राचार्य डॉ. श्याम कुमार मिश्रा, सहायक प्रोफेसर सपना राजमणि, जितेंद्र कुमार, संतोष जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन प्रशांत प्रकाश ने किया और धन्यवाद ज्ञापन आकिल खान ने दिया।


