District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : जीविका दीदियों द्वारा तैयार पोशाक आंगनवाड़ी बच्चों के बीच वितरित

घर के पास रोजगार से सशक्त हो रहीं जीविका दीदियां, बच्चों को मिल रही नई पोशाक

किशनगंज,01मार्च(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में जीविका दीदियों द्वारा तैयार पोशाक अब आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चे पहनेंगे। इसी क्रम में रविवार को जिला समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी विशाल राज ने आंगनवाड़ी केंद्रों से आए बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया। पोशाक प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जीविका दीदियों को घर के पास ही सिलाई कार्य के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को स्थानीय स्तर पर तैयार पोशाक मिल रही है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न सिलाई केंद्रों पर जीविका दीदियां पोशाक निर्माण कार्य में जुटी हुई हैं, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर प्राप्त हो रहा है।जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अनुराधा चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सातों प्रखंडों में करीब 1200 जीविका दीदियों को प्रशिक्षण देकर सिलाई कार्य से जोड़ा गया है। समेकित बाल विकास परियोजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों के सभी बच्चों को पोशाक उपलब्ध कराया जाएगा। अब तक लगभग 12 हजार पोशाक तैयार किए जा चुके हैं, जबकि शेष पोशाक निर्माण का कार्य सिलाई केंद्रों पर जारी है। निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी पोशाक तैयार कर लिए जाएंगे।कार्यक्रम में सीडीपीओ किशनगंज सदर हर्ष हिमांशु, बीपीएम सदर जीविका शमशेर आलम तथा जीविका स्टिचिंग सेंटर के कंसल्टेंट कुणाल सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, आंगनवाड़ी सहायिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों से आए बच्चों ने जिलाधिकारी विशाल राज को पुष्प भेंट कर आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!