
गुड्डू कुमार सिंह (भोजपुर)इस अभियान का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराध से जुड़े मामलों में सुधार लाना एवं आमजन को साइबर धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना है। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक महोदय, भोजपुर के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक महोदय, साइबर क्राइम, भोजपुर द्वारा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं और इस अवसर पर Info Campus Computer Centre के छात्र-छात्राओं को साइबर जागरूकता में अहम भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया एवं उन्हें साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।
” सतर्क रहें – सुरक्षित रहें”
किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज से सावधान रहें।साइबर अपराध की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन-1930 पर दें।



