ताजा खबर

*नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के पटना जोन ऑडिशन के दूसरे दिन शामिल हुए सैकड़ों प्रतिभागी*

मुकेश कुमार/अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के द्वारा आयोजित नेशनल मीडिया टैलेंट हंट को लेकर राज्य में चल रहे ऑडिशन और इंटरव्यू के तीसरे चरण में आज पटना जोन के इंटरव्यू के दूसरे दिन सैंकड़ों की संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए।

प्रतिभागियों का ऑडिशन प्रदेश कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रा बाथम और संयोजक असित नाथ तिवारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस दौरान विशेषज्ञ के तौर पर रिटायर्ड आईएस अधिकारी रामनिवास पांडेय और पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. मुकुंद मौजूद रहे। संचालन पार्टी प्रवक्ता ज्ञान रंजन और चंद्रभूषण राजपूत ने किया।
इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक असित नाथ तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम के तहत सभी को कांग्रेस से जुड़कर पदाधिकारी बनने का मौका मिलेगा। आम समाज से राजनीति में आए लोग आम समाज की मुखर आवाज़ बनेंगे।
इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रा बाथम ने कहा कि बिहार ज्ञान की धरती है और कांग्रेस के टैलेंट हंट कार्यक्रम में बिहार की प्रतिभा देख कर इस धरती को बारंबार प्रणाम है।

पार्टी भागलपुर और मुजफ्फरपुर में ज़ोन स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कर चुकी है। पटना के बाद 27 फरवरी को पूर्णिया में प्रतियोगिता होने वाली है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!