ताजा खबर

स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स के लिये बिहार का चयन

 

बिहार में मुख्यमंत्री द्वारा खेल की तरक्की के लिये किये जा रहे कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है तारीफ ।

पटना, 12 फरवरी 2026 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से आज 01 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/सभागार में स्पोर्ट्स स्टार एसेस डेलीगेशन ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान डेलीगेशन ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि बिहार को स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स चुना गया है। डेलीगेशन ने बताया कि बिहार में मुख्यमंत्री द्वारा खेल की तरक्की के लिये किये जा रहे कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर तारीफ हो रही है। नेशनल लेवल पर स्पोर्ट्स डेवलपमेंट में बिहार की लगातार तरक्की को नेशनल जूरी टीम ने माना है। यह अवार्ड एक जानी-मानी नेशनल जूरी ने दिया है, जिसके चेयरमैन श्री सुनील गावस्कर हैं और इसमें श्री अभिनव बिंद्रा, श्री विश्वनाथन आनंद, सुश्री अंजलि भागवत, सुश्री अपर्णा पोपट और श्री एम०एम० सोमैया जैसे जाने-माने स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को इसके लिये बिहारवासियों की तरफ से धन्यवाद दिया और उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, खेल विभाग के सचिव श्री महेन्द्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविन्द्रण शंकरण, तीन बार के ओलंपियन और इंडियन हॉकी टीम के पूर्व कप्तान श्री एम०एम० सोमैया, स्पोर्ट्स स्टार मैगजिन के चीफ एडिटर श्री आनंद सेन गुप्ता सहित अन्य वरीय अधिकारी तथा डेलीगेशन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!