प्रमुख खबरें
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सत्य, निष्ठा और समर्पण की प्रतिमूर्ति, महान समाजसेवी, मैग्सेसे पुरस्कार, पद्म श्री व पद्म विभूषण से अलंकृत “बाबा आमटे” को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/माननीय अध्यक्ष ने कहा कि बाबा आमटे ने समाज से परित्यक्त लोगों और कुष्ठ रोगियों के लिए महाराष्ट्र स्थित ‘आनंदवन’ सहित अनेक आश्रमों और समुदायों की स्थापना की। उन्हें ‘वन्य जीवन संरक्षण’ व ‘नर्मदा बचाओ’ जैसे प्रमुख सामाजिक आंदोलन के लिए भी याद किया जाता है। प्रेम, सेवा, दया एवं करुणा के पर्याय और ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ की भावना को चरितार्थ करने वाले बाबा आमटे का जीवन समाज के नवनिर्माण के लिए सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा।

