अपराधकिशनगंजगिरफ्तारीतस्करों के खिलाफ कार्रवाईपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

कोचाधामन थाना क्षेत्र में 143.84 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज,20जनवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कोचाधामन थाना क्षेत्र अंतर्गत चारघरिया चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह करीब 7:30 बजे समकालीन अभियान के तहत चारघरिया चेक पोस्ट पर किशनगंज की ओर से आ रही एक उजले रंग की वैगनार कार (पंजीकरण संख्या BR43AE7577) को जांच के लिए रोका गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर वह घबरा गया और वाहन को खाली बताया। संदेह के आधार पर जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें कुल 143.84 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

इस मामले में कोचाधामन थाना कांड संख्या 32/2026, दिनांक 20.01.2026 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने मौके से एक वैगनार कार, 143.84 लीटर विदेशी शराब तथा एक मोबाइल फोन को जब्त किया है। इस संबंध में राजीव कुमार (उम्र 35 वर्ष), पिता-जयकृष्ण यादव, निवासी-नवटोलिया वार्ड संख्या-01, थाना एवं जिला-मधेपुरा को गिरफ्तार किया गया है।

टीम में कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक हिटलर कुमार, पुलिस कर्मी नवनीत कुमार व अन्य शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!