किशनगंज जिलाबल में पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, प्रदीप कुमार बने धनपुरा पिकेट प्रभारी
तीन पु०अ०नि० की नई पदस्थापना
किशनगंज,05जनवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह,
किशनगंज जिलाबल के कतिपय पुलिस पदाधिकारियों के अन्यत्र स्थानांतरण के कारण उत्पन्न रिक्तियों के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन द्वारा तीन पुलिस अवर निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।
जारी आदेश के अनुसार बहादुरगंज थाना में अनुसंधान कार्यरत पु०अ०नि० अंजनी कुमार तिवारी को थानाध्यक्ष, विशनपुर थाना के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं किशनगंज थाना में अनुसंधान कार्यरत पु०अ०नि० प्रदीप कुमार को धनपुरा पिकेट (कोचाधामन थाना) का प्रभारी बनाया गया है।
इसी क्रम में धनपुरा पिकेट (कोचाधामन थाना) के प्रभारी पु०अ०नि० राजु कुमार को किशनगंज थाना (अनुसंधान) में पदस्थापित किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

