अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पुलिस वाहन से कुचलकर महिला की मौत, वाहन से मुर्गा और शराब की बोतल बरामद…

जरा देखिये किस प्रकार से पुलिस की कारगुजारियों से पुलिस विभाग शर्मसार हो रहा है,थाने स्तर पर शराब बंदी के बाद भी कुछ पुलिस वाले माफिया से साठ-गाँठ कर करोबार करवा रहे है तो कूछ पुलिस वाले निर्भीकता से पुलिस की गाड़ी से मुर्गी शराब ठिकाने लगा रहे है,जिसका खुलासा विधाता के करमात से हुआ पाप छुप नही सका और रक्षक बने पुलिस ने शराब और मुर्गी लदी पुलिस गाड़ी से एक महिला कॊ कुचल दिया और पुलिस वालो की पोल खुल गयी।आपको बताते चले की बिहार के गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दिनांक-06.04.18 को पुलिस वैन से कुचल कर एक महिला की मौत हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि जिस पुलिस वाहन से कुचलकर महिला की मौत हुई,उस वाहन से मुर्गा और शराब की बोतल भी मिली है।पुलिस के अनुसार, मोहम्मदपुर थाना पुलिस अपने वाहन से गश्त कर रही थी,तभी पुलिस की वाहन की चपेट में आने से सड़क से गुजर रही गर्भवती महिला किरण देवी की मौत हो गई।इसके बाद पुलिस वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।ग्रामीणों का आरोप है कि जिस पुलिस वाहन से कुचलकर महिला की मौत हुई है,उस वाहन से शराब की बोतलें और मुर्गा बरामद हुए हैं।ग्रामीणों ने कहाकि पुलिस की गश्त पार्टी कहीं जश्न मनाने जारही थी,इसी बीच यह घटना हो गई।घटना के 

दौरान पुलिस वालों ने शराब पी रखी थी,जिसकी वजह से हादसा हुआ।इधर,गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक रविरंजन कुमार ने पूरे मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है और दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।इस बीच घटना से गुस्साए लोगों ने मोहम्मदपुर-मलमलिया मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया।अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!