ठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
पौआखाली में छात्राओं को लगा HPV टीका, कैंसर से बचाव की पहल

किशनगंज,18सितम्बर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के हाई स्कूल पौआखाली में गुरुवार को कैंसर से बचाव के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया, जिसके तहत 9 से 14 वर्ष की छात्राओं को HPV का टीका लगाया गया। इस टीकाकरण अभियान में कुल 65 छात्राओं को पहली टीका दी गई।
यह टीकाकरण ठाकुरगंज के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अख्लाकुर रहमान की देखरेख में हुआ। ब्यूटी कुमारी और रिचा कुमारी ने छात्राओं को टीका लगाया। इस टीके की दूसरी खुराक छह महीने बाद दी जाएगी।
इस पहल के बारे में बात करते हुए डॉ. अख्लाकुर रहमान ने बताया कि यह टीका लड़कियों को भविष्य में होने वाले कैंसर से बचाने में मदद करेगा।



