प्रमुख खबरें

15 बच्चों को श्रवण श्रुति कार्यक्रम के तहत इलाज के लिए कानपुर रवाना किया गया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद। ज़िलाधिकारी, पटना द्वारा पटना समाहरणालय में इन बच्चों तथा उनके परिवार वालों से मुलाक़ात की गई। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इन बच्चों का कॉकलियर इम्प्लांट सर्जरी होगा। जिला प्रशासन, पटना द्वारा नि: शुल्क इलाज कराया जा रहा है। इससे ये सभी बच्चे सुन सकेंगे और बोल पाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले पटना में 20,000 बच्चों की स्क्रीनिंग और 10 बच्चों की सफलतापूर्वक सर्जरी हो चुकी है।

आज के इस कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन, पटना; जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य), पटना एवं अन्य भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!