ठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

कारगिल विजय दिवस पर 19वीं वाहिनी SSB ठाकुरगंज द्वारा फिट इंडिया मिशन के तहत साइकिल रैली का आयोजन

किशनगंज,27जुलाई(के.स.)। रविवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज द्वारा स्वर्णजीत शर्मा, कमांडेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के दिशा-निर्देशन पर वाहिनी मुख्यालय एवं 19वीं वाहिनी के समस्त कार्य क्षेत्र में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में FIT इंडिया मिशन के तहत साईकिल रैली का आयोजन किया गया इस अवसर पर उपस्थित स्वर्णजीत शर्मा, कमांडेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के द्वारा कारगिल विजय दिवस पर समस्त जवानों को फिटनेस को बढ़ावा देना और सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए निर्देशित किया। साथ ही इसके उपलक्ष में FIT इंडिया मिशन के तहत जागरूकता साईकिल रैली निकाली गयी।

साईकिल रैली 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज मुख्यालय से ग्राम-भेंसलोटी तक लगभग 3 किलो मीटर देश भक्ति का नारा लगाते हुवे चलाई गयी। इस साईकिल रैली का उद्देश्य भारतीय सैनिकों की गौरवपूर्ण जीत और देश के लिए जवानों की शहादत के इतिहास को साईकिल रैली के माध्यम से जागरूक किया गया।कार्यक्रम में स्वर्णजीत शर्मा, कमांडेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज, बिनोद कुमार दास, उप कमान्डेंट, विकास कुमार पाण्डेय, उप कमान्डेंट, निरीक्षक प्रशासन हरदेव, एवं वाहिनी के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट/फरीद अहमद

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!