किशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर आयोजित हुआ योग महोत्सव

किशनगंज,21जून(के.स.)। फरीद अहमद, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज के मुख्यालय सहित समस्त समवायों और वाह्य सीमा चौकियों पर आज “11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर भव्य योग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाहिनी के कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा के दिशानिर्देश एवं गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रही, जिसके आलोक में बल के जवानों और उनके परिवारों को योग के लाभ और उसकी आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में कमांडेंट श्री शर्मा ने उपस्थित बलकर्मियों और परिवारजनों को संबोधित करते हुए योग दिवस मनाने के ऐतिहासिक और वैज्ञानिक कारणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 जून को सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सबसे अधिक समय तक रहती हैं, जिससे इसे जीवन शक्ति का प्रतीक माना गया है। साथ ही, यह भी बताया गया कि ग्रीष्म संक्रांति के बाद की पूर्णिमा को भगवान शिव ने अपने पहले शिष्यों को योग की दीक्षा दी थी।

उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि यह मस्तिष्क की कार्यक्षमता, स्मरण शक्ति और एकाग्रता को भी बेहतर बनाता है। योग तनावमुक्त जीवन जीने की दिशा में एक प्रभावी माध्यम है।

योग अभ्यास सत्र का संचालन सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार एवं आरक्षी अमन कुमार ने किया। उन्होंने बलकर्मियों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया और योग से होने वाले लाभ जैसे:

  • मानसिक तनाव से मुक्ति
  • वजन नियंत्रण
  • मधुमेह जैसी बीमारियों में उपयोगी
  • आत्मविश्वास में वृद्धि

मन को प्रसन्न रखने में सहायता के बारे में जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि योग हमेशा खाली पेट किया जाना चाहिए और सुबह या शाम के समय करना अधिक लाभकारी होता है।इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी एम. ब्रोजेन सिंह, उप कमांडेंट राजीव शर्मा एवं बिनोद कुमार दास, निरीक्षक प्रशासन हरदेव, निरीक्षक सामान्य सुनील कुमार, उप निरीक्षक संचार कमलेश कुमार सहित सभी अधिकारी एवं जवानों की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button