ताजा खबर

*विधान पार्षदों एवं विधायकों को विभिन्न जिलों का प्रभार तो अध्यक्ष और सीएलपी ने खुद संभाला क्रमशः उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार का प्रभार*

*संगठनात्मक और मां बहन मान योजना को लेकर बिहार कांग्रेस ने नियुक्त किया प्रभारी*

अविनाश कुमार/बिहार कांग्रेस के संगठनात्मक एवं माँ-बहन मान योजना की सफलता हेतु बिहार कांग्रेस के विधान पार्षदों और विधायकों को सूबे के विभिन्न जिलों का प्रभार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने दिया है।

इस बाबत जारी पत्र में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को उत्तर बिहार, विधान सभा में दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान को दक्षिण बिहार का प्रभार दिया गया है।

विधायकों में विजय शंकर दूबे को पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, गोपालगंज तो प्रतिमा कुमारी दास को मुजफ्फरपुर, सारण, सीतामढ़ीऔर पूर्व अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता डा० मदन मोहन झा को मधुबनी, सिवान तो विधायक आनन्द शंकर को कैमूर, नवादा  का प्रभार दिया गया। राजेश कुमार को समस्तीपुर, विजेन्द्र चौधरी को शिवहर, दरभंगा, राजीव कुमार को वैशाली, डॉ० शकील अहमद खान को लखीसराय, शेखपुरा, अफाक आलम को किशनगंज, अररिया, विधायक मनोहर प्रसाद सिंह को सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, विधायक इजहारूल हुसैन को पूर्णिया का प्रभार दिया गया है। विधायक अजीत शर्मा को जमुई, मुंगेर तो छत्रपति यादव को बेगूसराय का प्रभार दिया गया है। डॉ० अजय कुमार सिंह को बांका, भागलपुर तो विधान पार्षद डॉ० समीर कुमार सिंह  को लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया और नीतू सिंह को नालंदा, विधायक संजय कुमार तिवारी को भोजपुर रोहतास, संतोष मिश्रा को बक्सर, विश्वनाथ राम को अरवल, जहानाबाद, अविदुर रहमान को कटिहार और डा० समीर कुमार सिंह को औरंगाबाद, पटना टाउन, ग्रामीण-1,2  का प्रभार दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button